*श्री गिरीगोवर्धन धाम में अष्ट प्रहरी अखंड नाम महायज्ञ का आयोजन*
*निकाली गई कलश यात्रा, शामिल हुई सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, पत्थलगांव विधायक गोमती साय*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय के तामामुण्डा में स्थित श्री गिरीगोवर्धन धाम में बुधवार को अष्ट प्रहरी अखंड नाम महायज्ञ के आयोजन के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई।
अष्ट प्रहरी अखंड नाम महायज्ञ कलश यात्रा में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, डीडीसी वेद प्रकाश भगत, जिला अध्यक्ष महाकुल समाज अशोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष नंदलाल यादव, सचिव पुरनो यादव, महामंत्री घनश्याम यादव, श्रीमती कौशल्या यादव, सुनील गुप्ता, नितेश यादव, गजानन चक्रेश ग्राम के सभी प्रमुख समाज के सभी वरिष्ठजन एवं माताएं बहने कीर्तन मंडली के साथ शामिल हुए।
अष्ट प्रहरी अखंड नाम महायज्ञ कार्यक्रम में गुरुवार को प्रातः 77 बजे से नामयज्ञ प्रारंभ होकर शुक्रवार को नामयज्ञ समापन, पूर्णाहुति, नगर भ्रमण, दधिभंजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।










