*जशपुर में विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, विधायक गोमती साय हुईं शामिल* जशपुर। जिला पंचायत जशपुर सभा कक्ष में जिले के प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्थलगांव विधायक एवं उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय भी शामिल हुईं। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आम नागरिकों की