पंडरीपानी में धूमधाम से निकाली गई शिव पार्वती की बारात*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*पंडरीपानी में धूमधाम से निकाली गई शिव पार्वती की बारात*


फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरीपानी के बाजार बस्ती में स्थित शिव मंदिर में वैष्णवी ग्रुप के तत्वावधान में शिव पार्वती का विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विवाहोत्सव के दौरान शिव पार्वती का स्वरूप बनाया गया साथ ही वैष्णवी ग्रुप के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने भक्तिभाव से मोहक नृत्य एवं भक्तिमय संगीत से धार्मिक वातावरण में बारात निकाली गई।
वैष्णवी ग्रुप के सदस्यों ने शिव पार्वती विवाहोत्सव पूर्व शिव मंदिर में शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार किया। एवं अनुपम झांकी सजाई गई। जिससे शिव भक्त को अपने ही गांव में साक्षात महाकाल के दर्शनों की अनुभूति प्राप्त हुई। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें