बजट 2026 ‘विकसित भारत’ की आधारशिला, युवाओं और किसानों के लिए खोलेगा प्रगति के नए द्वार : विजय आदित्य सिंह जूदेव*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*बजट 2026 ‘विकसित भारत’ की आधारशिला, युवाओं और किसानों के लिए खोलेगा प्रगति के नए द्वार : विजय आदित्य सिंह जूदेव*

भारतीय जनता युवा मोर्चा जशपुर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे ‘विकसित भारत’ की मजबूत आधारशिला बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट युवा केंद्रित, किसान हितैषी, महिला सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास का दूरदर्शी रोडमैप है।
विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह पहला बजट देश के आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और जनकल्याण के तीन प्रमुख स्तंभों पर आधारित है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि जशपुर जैसे जनजातीय एवं ग्रामीण बहुल जिले के लिए बजट की घोषणाएं अत्यंत लाभकारी हैं। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेयरी एवं पशुपालन को प्रोत्साहन तथा ‘ग्राम स्वराज’ जैसी योजनाओं से किसानों और मजदूरों की आय में वृद्धि होगी। इससे ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में स्वरोजगार और स्थानीय उद्योगों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
पर्यटन एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के विस्तार को जशपुर जिले के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को घर के पास ही रोजगार मिलेगा। साथ ही विदेश में शिक्षा एवं यात्रा से जुड़े खर्चों में राहत से युवाओं के लिए वैश्विक अवसरों के द्वार खुलेंगे।
स्वास्थ्य क्षेत्र पर बोलते हुए जूदेव ने कहा कि बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता बनाएगा। प्रत्येक जिले में ट्रॉमा सेंटर, मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने से दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी।
महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार और बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण को क्रांतिकारी कदम बताया, जिससे ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी और छात्राओं को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, जलमार्ग विकास और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे निर्णय भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएंगे। आयकर प्रक्रिया के सरलीकरण और मोबाइल, ईवी बैटरी, सोलर उपकरण, जूते व कपड़ों जैसी वस्तुओं के सस्ता होने से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
अंत में विजय आदित्य सिंह जूदेव ने इस जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला एक प्रेरणादायी मार्गदर्शक है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें