समाज के लिए रखी एक नई मिसाल* *सेवानिवृत्त हो कर आने पर, अपने गृह ग्राम के प्राथमिक विद्यालय को रामधनी भगत ने भेंट की सामग्री*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*समाज के लिए रखी एक नई मिसाल*

*सेवानिवृत्त हो कर आने पर, अपने गृह ग्राम के प्राथमिक विद्यालय को रामधनी भगत ने भेंट की सामग्री*


फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कंदईबहार के छिरोटोली निवासी रामधनी भगत सहायक संचालक छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड सरगुजा संभाग से सेवानिवृत अधिकारी ने स्वप्रेरित होकर प्राथमिक शाला छिरोटोली ग्राम पंचायत कंदईबहार को 12 नग कुर्सी और एक ग्रीन मैट देकर एक जागरूक व चिंतनशील ग्रामीण का परिचय दिया है।
श्री भगत ने बताया कि दोनों पति पत्नी ने अपने पदस्थ क्षेत्र में भी बच्चों के शिक्षा व संस्कार के लिए हमेशा कार्य करते रहे हैं इनके इस नेक कार्य के लिए शाला के संस्था प्रमुख दुलेश्वर राम ठाकुर एवं शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष प्रदीप भगत, सदस्य गण ग्रामीण ने धन्यवाद और आभार व्यक्त करते साल श्रीफल व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया साथ में इस गौरव पूर्ण क्षण में उपस्थित संकुल समन्वयक जयप्रकाश प्रधान, मिडिल स्कूल कंदईबहार शिक्षक हेमन्त कुमार पैंकरा ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें