लापरवाही पर विद्युत विभाग के दो यंत्रियों पर गिरी निलंबन की गाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लापरवाही पर विद्युत विभाग के दो यंत्रियों पर गिरी निलंबन की गाज

जशपुर जिले मे विद्युत व्यवस्था सुधारने, सरकार ने दिखाई सख्ती

जशपुर। जिले मे विद्युत व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए विष्णु देव साय सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. जिले के कुनकुरी ब्लाक के विद्युत विभाग के सहायक यंत्री आरएन साहू और कनिष्ठ यंत्री दिनेश को विद्युत विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबित सहायक और कनिष्ठ यंत्री पर कार्य मे लापरवाही और उच्च अधिकारियो के निर्देशों की अवहेलना का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रिब्यूशन कम्पनी लिमिटेड अंबिकापुर के मुख्य अभियंता द्वारा जारी किये गए आदेश मे निलंबन अवधि के दौरान सहायक यंत्री साहू का मुख्यालय बैकुंठपुर और कनिष्ठ यंत्री दिनेश का बलरामपुर निर्धारित किया गया है.कुनकुरी क्षेत्र मे विद्युत व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी पाटन के कनिष्ट यंत्री मनीष आडिल को दी गई है.विद्युत विभाग मे हुई इस कार्रवाई से ह्ड़कंप मचा हुआ है. उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने जशपुर जिले सहित पूरे प्रदेश मे विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए हैँ.वहीं, जशपुर मे आंधी तूफान से प्रभावित हो रही बिजली आपूर्ति के जल्द से जल्द बहाल करने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारी इन दिनों मिशन मोड मे 24 घंटे काम कर रहे है. इस कार्रवाई के माध्यम से सरकार ने, लापरवाही करने वाले अधिकारी और कर्मचारियो को सख्त कार्रवाई की चेतावनी, सरकार ने दी है.

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*