आतंकियों को अब बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान। विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

आतंकियों को अब बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान। विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव

जशपुर। बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष करनैल सिंह द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जिसमें उल्लेख किया कि 9 जून को वैष्णो देवी कटरा से जम्मू-कश्मीर के शिव खोड़ी जाते समय हिंदू तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर पाकिस्तान प्रायोजित इस्लामिक जिहादी आतंकवादियों ने हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिंदू तीर्थयात्री मारे गए। यह एक ऐसी घटना है जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस क्रूर अपराध से पूरा देश आहत और बेहद गुस्से में है।
जम्मू-कश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, अनुच्छेद 370 हटने के बाद उम्मीद की एक किरण जगी है, लेकिन ऐसा लगता है कि आतंकवादियों का मनोबल अभी भी कम नहीं हुआ है, हिंदुओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसके पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। देश की नई सरकार के शपथ ग्रहण के समय ऐसा दुस्साहस करके इस्लामिक आतंकवादियों ने देश की संप्रभुता को चुनौती दी है।
बजरंग दल इस कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करता है और आपसे अनुरोध करता है कि ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण करने और ऐसे तत्वों को संरक्षण देने वाले आंतरिक और विदेशी तत्वों को दंडित करने के लिए केंद्र सरकार को निर्णायक और सख्त कदम उठाने का निर्देश दें। साथ ही केंद्र सरकार से आग्रह करता है कि उनके साथ सख्ती से पेश आएं।
बजरंग दल के जिला संयोजक विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि अब आतंकियों को हिंदुस्तान बर्दाश्त नहीं करेगा। उनको मुहतोड़ जबाब देने को तैयार है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*