*कैलाश गुफा मार्ग की सड़क धंसी, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले बढ़ी चिंता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*कैलाश गुफा मार्ग की सड़क धंसी, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पहले बढ़ी चिंता*

*राटवन के पास आधा किलोमीटर सड़क हुई क्षतिग्रस्त, बैरिकेडिंग नहीं होने से हादसे का खतरा*

*जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने जिला प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था की मांग की*

जशपुर जिले के बगीचा प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश गुफा जाने वाले मार्ग पर भारी बारिश के बीच सड़क धंसने से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कैलाश नाथेश्वर गुफा से करीब एक किलोमीटर पहले राटवन के पास लगभग आधा किलोमीटर तक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब दो वर्ष पहले निर्मित यह सड़क लगातार बारिश के कारण धंस गई है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि क्षतिग्रस्त सड़क पर अब तक न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही किसी प्रकार की चेतावनी या सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहनों और पैदल श्रद्धालुओं के लिए हादसे की आशंका बनी हुई है।

* आज सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना*
आज सोमवार को सनातन संत समाज के आह्वान पर गहिरा, श्रीकोट, रामगढ़ और सारासोरो सहित चारों दिशाओं से हजारों श्रद्धालुओं के कैलाश गुफा पहुंचकर जल अर्पित करने की संभावना है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

*जिला पंचायत सदस्य ने उठाई सुरक्षा की मांग*
जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह ने प्रभावित स्थल का निरीक्षण कर प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने धंसे हुए मार्ग पर वाहनों की आवाजाही तत्काल बंद करने, बैरिकेडिंग लगाने तथा मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात करने की मांग की, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

*प्रशासन की तैयारी पर टिकी निगाहें*
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अब निगाहें जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि कैलाश गुफा पहुंचने से पहले क्षतिग्रस्त सड़क पर बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम कितनी जल्दी किए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें