श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*श्री फलेश्वर नाथ मंदिर बगिया में 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का भव्य समापन*

*पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद*

जशपुरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर बगिया स्थित मैनी नदी तट के प्रसिद्ध श्री फलेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित 1 लाख 11 हजार 111 पार्थिव शिवलिंग पूजन महाअनुष्ठान का बुधवार को विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य समापन हुआ। अंतिम दिवस पार्थिव शिवलिंगों का पूजन-अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना एवं भव्य पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय सहित बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया। मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

*पूर्णाहुति के साथ हुआ महाअनुष्ठान का समापन*

बुधवार को अंतिम दिवस विशेष पूजा-अर्चना के बाद पूर्णाहुति संपन्न की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भगवान श्री फलेश्वर नाथ महादेव से क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूर्णाहुति के पश्चात भगवान भोलेनाथ की आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

*विशाल भंडारे का हुआ आयोजन*

धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और सेवा एवं भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

*भक्ति और आस्था से सराबोर रहा बगिया*

तीन दिनों तक चले इस भव्य धार्मिक आयोजन के दौरान श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति और आस्था में डूबा रहा। पार्थिव शिवलिंग पूजन, अभिषेक, मंत्रोच्चार, आरती और भगवान शिव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय बना रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने इसे भव्य एवं यादगार बना दिया।इस धार्मिक महाअनुष्ठान के माध्यम से भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र की निरंतर खुशहाली की मंगलकामना की गई।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें