जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पेट्रोल पंप में मिली अनियमितताएं किया गया सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

मेसर्स शांति फ्यूल्स में मिली अनियमितताएं किया गया सील

एसडीएम जशपुर के द्वारा गठित 5 सदस्यीय दल ने जांच के दौरान पाई व्यापक अनियमितताएं

पहले भी शिकायत मिलने पर पंप संचालक को दिया गया था नोटिस

जशपुरनगर। जिला मुख्यालय जशपुर शहर के भीतर स्मार्ट प्वाइंट सुपरमार्केट के सामने व शांतिभवन के बगल में संचालित मेसर्स शांति पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात सील कर दिया है।
विदित हो कि मेसर्स शांति पेट्रोल पंप की प्राप्त शिकायत जांच हेतु एसडीएम जशपुर के द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच दल द्वारा पंप की जांच की गई। इस दौरान यहां व्यापक अनियमितताएं पाई गई। जैसे डीजल का स्टॉक निर्धारित मात्रा से 216 लीटर अधिक पाया गया, जिससे पेट्रोल पंप के द्वारा ग्राहकों के डीजल में कटौती का अंदेशा लगाया जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल पंप में मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया गया है, जिसके आधार पर मेसर्स शांति फ्यूल्स को सील करने की बड़ी कार्रवाई की गई। पूर्व में भी मेसर्स शांति फ्यूल्स की जांच की गई थी, जिसमें अनियमितताओं के पाए जाने पर सुधार हेतु अवसर दिया गया, परंतु किसी प्रकार का सुधार नहीं किया गया। बीती रात 5 सदस्यीय जांच दल द्वारा पंप की जांच की गई। जांच के बाद ने जिला खाद्य विभाग सहित सयुक्त दल ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को सील कर दिया है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*