विश्व रेबीज़ दिवस पर पशु चिकित्सालय बागबहार के द्वारा जन जागरूकता*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*विश्व रेबीज़ दिवस पर पशु चिकित्सालय बागबहार के द्वारा जन जागरूकता*

*बागबहार के कन्या हाई स्कूल में छात्राओं को जागरूकता कक्षा कर दी गई रेबिस कि जानकारी*

बागबहार -: विश्व रेबीज़ दिवस के अवसर पर सोमवार को कन्या हाई स्कूल, बागबहार में रेबीज़ रोग से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से एक विशेष कक्षा का आयोजन किया गया,उक्त कार्यक्रम पशु चिकित्सालय, बागबहार द्वारा आयोजित कि गई,जिसका संचालन बागबहार में पदस्थ डॉ.महेश गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. महेश गुप्ता ने छात्राओं को रेबीज़ रोग के कारण,लक्षण और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी,उन्होंने बताया कि रेबीज़ एक जानलेवा विषाणु जनित रोग है जो मुख्यतः संक्रमित कुत्ते,बिल्ली एवं अन्य जानवरों के काटने या खरोंचने से मनुष्यों में फैलता है एक बार लक्षण प्रकट हो जाने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है,लेकिन समय पर टीकाकरण और सावधानी से इससे पूरी तरह बचा जा सकता है।

छात्राओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी गई:

– पालतू कुत्ते-बिल्लियों का समय पर एंटी-रेबीज़ टीकाकरण अवश्य कराएँ।
– किसी जानवर द्वारा काटे जाने या खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोएँ।
– घाव पर मिर्च, हल्दी, तेल या अन्य घरेलू चीज़ें न लगाएँ और झाड़-फूँक के चक्कर में न पड़ें।
– बिना देरी किए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र/अस्पताल पहुँचकर चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज़ वैक्सीन (एआरवी) लगवाएँ।
– आवारा या अपरिचित जानवरों से दूरी बनाए रखें और उन्हें छेड़ें नहीं।
– इस जानकारी को अपने परिवार पड़ोस और समाज में भी साझा करें।

इस वर्ष के विश्व रेबीज़ दिवस का संदेश एक साथ मजबूत” है, जिसके अनुरूप रेबीज़ मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्राएँ, शिक्षकगण एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्राओं ने पूरी रुचि और ध्यान से जानकारी सुनी तथा अपनी जिज्ञासाओं के बारे में प्रश्न भी पूछे। विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी जागरूकता कार्यक्रम के लिए पशु चिकित्सालय, बागबहार का आभार व्यक्त किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें