MPPSC में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा का मैहर में भव्य स्वागत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*MPPSC में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्रा का मैहर में भव्य स्वागत*

मैहर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की परीक्षा में प्रथम स्थान अर्जित कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए मैहर में पदस्थ नायब तहसीलदार श्री अजीत कुमार मिश्रा के मैहर आगमन पर, अशासकीय विद्यालय संघ, मैहर द्वारा एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित इस समारोह में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने श्री मिश्रा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनकी उपलब्धि को मैहर के लिए गौरव का क्षण बताया।
मैहर के लिए गौरव का विषय
अशासकीय विद्यालय संघ के अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र ने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अजीत कुमार मिश्रा का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन होना मां शारदा की नगरी मैहर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कुछ ही महीनों के भीतर मैहर में अपनी सेवाएं दे रहे दो अधिकारियों सुभाष मिश्रा और अब अजीत कुमार मिश्रा का डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ है।
श्री मिश्र ने कहा, “यह उपलब्धि न केवल श्री मिश्रा के परिवार के लिए, बल्कि संपूर्ण मैहर क्षेत्र के लिए एक प्रेरणास्रोत है।” उन्होंने मां शारदा से प्रार्थना की कि भविष्य में भी मैहर की माटी से इसी प्रकार प्रतिभाशाली युवा निकलकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करते रहें।
उपस्थित पदाधिकारी
डिप्टी कलेक्टर अजीत कुमार मिश्रा का स्वागत करने के लिए अशासकीय विद्यालय संघ, मैहर के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। संजयगुप्ता, प्रभात द्विवेदी, ऋषिकेश पांडे, अजय मिश्रा, अश्वनी द्विवेदी, आनंद बर्मन, बबलू विश्वकर्मा, महेंद्र रजक, विवेक त्रिपाठी तथा संघ के अन्य सदस्य शामिल थे।
सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में अजीत कुमार मिश्रा को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उनके प्रशासनिक जीवन में सफलता की कामना की।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*