नालंदा पब्लिक स्कूल मैहर में संपन्न हुआ वार्षिक खेलकूद उत्सव*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*नालंदा पब्लिक स्कूल मैहर में संपन्न हुआ वार्षिक खेलकूद उत्सव*

मैहर। नालंदा पब्लिक स्कूल मैहर में संपन्न हुआ वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ ही हनुमान चालीसा से की गई, पहली बार मैहर के नालंदा पब्लिक स्कूल में बच्चों की वार्षिक खेलकूद के साथ में ही उनकी माताओं को भी शामिल किया गया और उनके लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें पाक कला (कुकिंग कंपटीशन) और माताओं के हिसाब से उनके खेलकूद शामिल किए गए जिनमें बहुत सी मातृशक्ति अभिभावक गणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार अर्जित किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी सतीश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र सिंह (मंजू सर), पूर्व प्राचार्य श्रीमती कविता पाण्डेय मैडम, श्रीमती पूर्वी पांडे जी रही विद्यालय की संचालिका अंजना संदीप पाण्डेय जी ने सभी अतिथियों का स्वागत वंदन एवं सम्मान किया।मंचासिन अतिथियों ने मातृशक्ति और बच्चों को प्रतियोगिता में अर्जित प्रथम द्वितीय पुरस्कार एवं सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप पांडेय जी ने किया। इस अवसर पर मंचासिन अतिथियों ने विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं मातृशक्ति अभिभावकों का जो खेल एवं कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई उसके लिए स्कूल प्रबंधन को कोटि कोटि शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षण स्टाफ में हेमा जाग्यासी, शिवांगी रजक, नैंसी सिंह, पूजा अग्रवाल, आफरीन मंसूरी, कृष्णा सोनी काजल गुप्ता, नेहा पटेल एवं मुस्कान पाण्डेय का सहयोग सराहनीय रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी माताओं और अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया गया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*