*9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षा 9 मार्च से 25 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, 30 मार्च तक परिणाम*

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 9वीं एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी एवं दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 9 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 25 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कक्षा 9वीं की परीक्षा 9 मार्च को विज्ञान विषय से शुरू होगी। इसके बाद 11 मार्च को अंग्रेजी, 13 मार्च को हिन्दी, 16 मार्च को गणित, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान तथा 20 मार्च को संस्कृत अथवा आईटी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से प्रारंभ होंगी। पहले दिन भौतिकी, इतिहास एवं व्यवसाय अध्ययन के पेपर होंगे। 12 मार्च को हिन्दी, 14 मार्च को अंग्रेजी, 17 मार्च को रसायन शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं फसल उत्पादन, 19 मार्च को जीवविज्ञान, भूगोल एवं लेखाशास्त्र, 23 मार्च को राजनीति शास्त्र तथा 25 मार्च को आईटी एवं हेल्थ केयर विषय की परीक्षा के साथ वार्षिक परीक्षा संपन्न होगी।
शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष भी 70-30 मूल्यांकन पद्धति लागू की गई है। इसके तहत वार्षिक परीक्षा के 70 प्रतिशत एवं छह-माही परीक्षा के 30 प्रतिशत अंकों को जोड़कर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा। सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि प्रश्नपत्रों का निर्माण ब्लू प्रिंट के आधार पर विद्यालय स्तर पर ही किया जाए तथा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित किया जाए।
परीक्षाओं के समापन के पश्चात 30 मार्च 2026 तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। जो विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में सफल नहीं होंगे, उनके लिए 6 अप्रैल 2026 तक पूरक परीक्षा आयोजित की जाएगी तथा उसका परिणाम 10 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जारी किया










