मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रफ्तार*

*नगरवन शिव मंदिर (महादेव गुड़ी) मार्ग पर कपरी नाला में 2 करोड़ 98 लाख की लागत से स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ*

*वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर*

नारायणपुर क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार सरकार ने धरातल पर उतार दिया है। विष्णु देव साय की पहल और विशेष रुचि के बाद नारायणपुर के ऐतिहासिक नगरवन शिव मंदिर (महादेव गुड़ी) के समीप कपरी नाला पर स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 2 करोड़ 98 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके बाद निर्माण एजेंसी ने स्थल पर कार्य शुरू कर दिया है।

यह परियोजना बरडांड से महादेव गुड़ी होते हुए चारभांटी मार्ग तक आवागमन को सुगम बनाएगी। बरसात के दिनों में कपरी नाला उफान पर होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब स्टॉपडेम सह पुलिया बनने से यह समस्या स्थायी रूप से समाप्त होने की उम्मीद है।

स्टॉपडेम सह पुलिया से ग्रामीणों को बहुआयामी लाभ — पेयजल, निस्तार, सिंचाई और भू-जल संवर्धन को मिलेगा मजबूती

इस निर्माण कार्य से क्षेत्र को कई स्तरों पर लाभ मिलने वाला है  बरसात में नाला पार करना जोखिम भरा होता था। पुलिया निर्माण के बाद स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग मिलेगा। गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। स्टॉपडेम में जल संग्रहण होने से ग्रामीणों को निस्तार और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा। गर्मी के मौसम में भी जल संकट की समस्या काफी हद तक कम होगी। इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। जल संग्रहण से लगभग 75 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई संभव हो सकेगी। किसान स्वयं के साधनों से खेतों तक पानी पहुंचाकर फसल उत्पादन बढ़ा सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। स्टॉपडेम के कारण पानी का ठहराव होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर बढ़ेगा। हैंडपंप और कुओं में पानी की उपलब्धता सुधरेगी। नगरवन शिव मंदिर (महादेव गुड़ी) क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। सड़क और पुलिया निर्माण से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार, कहा — “वर्षों की मांग अब  हुई पूरी”

ग्रामीणों का कहना है कि कपरी नाला पर डेम सह पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात में गांव का यह मार्ग बन्द हो जाता था और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य न केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास, जल संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला कदम है। आने वाले समय में यह परियोजना नारायणपुर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का मजबूत आधार साबित होगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें