ड्राइवर आई झपकी, कार अनियंत्रित होकर जा टकराई सड़क किनारे गड़े पोल से* *6 लोग थे सवार – सभी सुरक्षित*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*ड्राइवर आई झपकी, कार अनियंत्रित होकर जा टकराई सड़क किनारे गड़े पोल से*

*6 लोग थे सवार – सभी सुरक्षित*

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्रान्तर्गत कुनकुरी तपकरा मार्ग पर सिंगीबहार के पास अंबिकापुर से पूरी (ओडिशा) जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मारुति सुजुकी आर्टिका कार रविवार सुबह करीब 5 बजे तपकरा–कुनकुरी मार्ग पर सिंगीबहार पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेडियम पोल से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। कार में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे, जो सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और मामला दर्ज कर लिया है। कार का नंबर CG 12 AZ 0881 बताया जा रहा है।
पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान महसूस होने पर वाहन रोककर आराम जरूर करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें