झबेर कुमार भोय को निर्विरोध, सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसाबहार का बनाया गया अध्यक्ष*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*झबेर कुमार भोय को निर्विरोध, सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसाबहार का बनाया गया अध्यक्ष*

छतीसगढ़ सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसाबहार का गठन एवं जिला जशपुर कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु ग्राम पंचायत गंझीयाडीह में आयोजित की गई।
बैठक मे सर्व प्रथम माता शबरी का पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया। ब्लॉक इकाई सवरा समाज फरसाबहार के अध्यक्ष का पांच बर्ष पश्चात् विधिवत चुनाव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनाधर विशाल जिलाध्यक्ष सवरा समाज जशपुर एवं सभापति के रूप मे उसत भोय एवं सभी गाँव से महिला, पुरुष की उपस्थिति मे चुनाव प्रकिया को शुरू किया गया। समाज द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी मनोज कुमार रात्रे ने विधिवत चुनाव की शुरुवात किया। ब्लॉक अध्यक्ष पद हेतु तीन लोगो ने अपना नामांकन भरा गया, जिसमे एक नाम पर सहमति बन जाने पर झबेर कुमार भोय को निर्विरोध सवरा समाज ब्लॉक इकाई फरसाबहार का अध्यक्ष बनाया गया एवं सभी की सहमति से बाकी पद का चयन किया गया। उपाध्यक्ष उसत भोय, आनंद भोय कोषाध्यक्ष, नेहरू विशाल सचिव, त्रिलोचन विशाल संगठन मंत्री, रघुनाथ भोय, लक्ष्मीनाथ भोय महामंत्री, अभिमन्यु भोय, कुस्टो भोय मीडिया प्रभारी, गंगाधर भोय सलाहकार, मुनकु लाल विशाल, बिहारी भोय, पुनीत राम भोय एवं ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सब्या भोय, उपाध्यक्ष श्रीमती सोमारी भोय, कोषाध्यक्ष श्रीमती मलिका भोय, सचिव श्रीमती उर्वशी भोय, संगठन मंत्री लक्ष्मीवती भोय को बनाया गया। जिला पदाधिकारी मे बोध राम विशाल जिला संगठन मंत्री, जिला उपाध्यक्ष संजय भोय को बनाया गया सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ समाज के जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल ने दिलाया।
समाज के जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल ने मीडिया को बताया कि सवरा समाज का जाति प्रमाण पत्र मात्रात्मक त्रुटि के लिए सवरा समाज सहित 12 जनजाति समाज को 14 बर्ष के कठिन संघर्ष के बाद सफलता मिला है। आज जशपुर से लेकर बस्तर तक सवरा समाज सहित 12 जनजाति के साथ मिलकर काम करने के कारण जशपुर जिला से मुझे एवं टिकेश्वर भोय को महासमुंद जिला के सरायपाली मे सवरा समाज के प्रदेश सम्मेलन मे 10 मार्च 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिँह जी एवं समाज के गौरव गिरधर गमांग पूर्व मुख्यमंत्री ओड़िशा के द्वारा डॉ रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री के हाथो उत्कृष्ट सामाजिक जनजाति सम्मान से सम्मानित किया गया। सवरा समाज सहित 12 जनजाति के मात्रात्मक त्रुटि के सुधार मे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश भाजपा के प्रमुख एवं जशपुर जिला के भाजपा प्रमुख नेताओ का अमूल्य योगदान है समाज ने सभी के नाम से जोरदार नारा लगाकर एवं हृदय से उनका सम्मान किया सवरा समाज आज के दिन रविवार माघ पूर्णिमा को प्रत्येक बर्ष पुरे छतीसगढ़ मे जहाँ भी सवरा जाति निवास रत है वहां पर शबरी माता का पूजन कार्यक्रम चल रहा। समाज के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए ग्राम गंझीयाडीह मे शबरी पूजन कार्यक्रम का आयोजन कर रहे सभी महिलाओ की उपस्थिति मे आम राय लेकर ब्लॉक पत्थलगांव के ग्राम तमता एवं ब्लॉक धरमजयगढ़ के जमरगीडीह मे बार्षिक सम्मेलन हेतु ब्लॉक फरसाबहार, पत्थलगांव, धरमजयगढ़, तमनार घरघोड़ा, लैलूंगा के 49 ग्राम के सामाजिक लोगो की उपस्थिति मे तन मन धन से सहयोग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें