*महिला बाल विकास द्वारा एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं दस आंगनबाड़ी सहायिकाओं की सेवा समाप्ति का जारी किया आदेश*
*मितानिन एवं कार्यकर्ता – सहायिका, दोनों पद पर कार्यरत थे*

महिला बाल विकास अंतर्गत आंगनबाड़ी में कार्यरत एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं दस आंगनबाड़ी सहायिकाओं का सेवा समाप्त कर दिया गया है। सेवा से बाहर किये गए एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं छः आंगनबाड़ी सहायिका एकीकृत बाल विकास परियोजना फरसाबहार तथा चार आंगनबाड़ी सहायिका एकीकृत बाल विकास परियोजना तपकरा -2 क्षेत्र के है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना फरसाबहार द्वारा जारी सेवा समाप्ति आदेश के अनुसार बारो सेक्टर ग्राम के कुम्हारबहार मुडाटोली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राजकुमारी पैंकरा, फरसाबहार सेक्टर ग्राम फरसाबहार महकुलटोला सहायिका सुमित्रा पैंकरा, ग्राम फरसाबहार झगरपुर सहायिका अमरमती कुजूर, ग्राम बनगांव उरांवटोली सहायिका रामलीला भगत, ग्राम फरसाबहार कापूकोना 1 सहायिका सुशीला पात्रे, सेक्टर भेलवां ग्राम माटी पहाड़ छर्रा जुनाटोली सहायिका सबिना मिंज, ग्राम भेलवां पूर्वी भेलवां सहायिका सुशीला पन्ना की है।
परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना तपकरा-2 द्वारा जारी सेवा समाप्ति आदेश के अनुसार श्रीमती पुतली बाई (सहायिका)पमशाला गंझू बस्ती ,श्रीमती सुखमनी बाई (सहायिका) पमशाला साहतोली, कुमारी शांता केरकेट्टा (सहायिक) पमशाला पुतलितोली,और श्रीमती गंगावती बाई केरसई घासीमुंडा की है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कार्य के अलावे इनके द्वारा मितानिन का भी कार्य किया जाता था । इसको लेकर विभाग द्वारा इन्हें नोटिस भी जारी किया गया था। लेकिन इनकीं ओर से जब कोई जबाब नही दिया गया तब जनपद पंचायत की महिला बाल विकास समिति से अनुमोदन करा कर इनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए गए।










