अटल चौक पर मनाई गई, अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती
*अटल जी के विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का किया गया स्मरण*

फरसाबहार। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आज 25 दिसंबर 2025 दिन गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे फरसाबाहर के अटल चौक में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। और स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरणादायक पंक्ति याद की गई।
“बाधाएँ आती हैं आएँ, घिरें प्रलय की घोर घटाएँ,
पावों के नीचे अंगारे, सिर पर बरसें यदि ज्वालाएँ,
निज हाथों में हँसते-हँसते, आग लगाकर जलना होगा।
कदम मिलाकर चलना होगा।”
साथ ही अटल जी के विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया।
कार्यक्रम में दयानिधि मानिक सभापति जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार, सरपंच श्रीमती नीलिमा खलखो ग्राम पंचायत फरसाबहार, सचिव सुदर्शन राम अरुण खलखो, भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र मिश्रा, रामदयाल भगत, पुजारी भगत, कालेश्वर भगत, मुन्ना, ढ़ुनू सिंह, सुदामा, गीता सिंह, ग्राम पंचायत फरसाबाहर के सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।










