*”नशा मुक्त हो अपना मध्य प्रदेश”, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विधायक और एसपी ने युवाओं को दिलाई शपथ*

मैहर। युवाओं को नशे की सामाजिक बुराई से दूर रखने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से आज मैहर विधानसभा अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में “नशा मुक्त अभियान” के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर “जन-जन का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना मध्य प्रदेश” के नारों से गुंजायमान रहा।
नशा मुक्त समाज के लिए एकजुटता की अपील
संबोधन के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज के भविष्य को अंधकार में डाल देता है। पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन के सख्त रुख और सामाजिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में शासन और कॉलेज प्रबंधन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अवधेश प्रताप सिंह: पुलिस अधीक्षक, मैहर.संतोष पाण्डेय: अध्यक्ष, जनभागीदारी समिति
पारस नाथ तिवारी: प्रदेश सह संयोजककॉलेज प्राचार्य, समस्त शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
छात्रों ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को अपने जीवन में कभी नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। कॉलेज स्टाफ ने विधायक और पुलिस अधीक्षक के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे छात्र हित में एक मील का पत्थर बताया।










