आम के बगीचे में बिछी थी जुआ की चटाई* *पुलिस ने मारा छापा, 9 जुआड़ी गिरफ्तार* *नकदी, मोबाइल व बाइक जप्त*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*आम के बगीचे में बिछी थी जुआ की चटाई*

*पुलिस ने मारा छापा, 9 जुआड़ी गिरफ्तार*

*नकदी, मोबाइल व बाइक जप्त*

जशपुर पुलिस द्वारा जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्डा में बड़ी कार्रवाई की गई। आम बगीचे में चटाई बिछाकर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 09 जुआड़ियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। मौके से 14,190 रु नकद, ताश की गड्डी, 6 मोबाइल फोन, 4 मोटर सायकल और 2 चटाई जप्त की गई।

21 अक्टूबर 2025 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुल्डा के पास आम के बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई और घेराबंदी कर छापा मारा गया।

पुलिस ने मौके पर 09 व्यक्तियों को जुआ खेलते पकड़ा और पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम महेंद्र साहू (40), लोदाम, रंधु राम (40), लोदाम, उमेश लोहार (60), मेराल, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), सतीश राम (35), कुल्डा, लोदाम, शिवधनी प्रसाद (65), लोदाम, परवेश साहू (34), लोदाम, परमेश्वर राम (42), लोदाम, राजकुमार गुप्ता (38), लोदाम, मारकंडे सिंह (50), लोदाम बताया। आरोपियों के साथ 14,190 नकद, 52 पत्ती ताश की गड्डी, 06 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 04 मोटर सायकल एंव 02 चटाई को किया जप्त।

सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3 के तहत थाना लोदाम में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक महेश्वर यादव, हेमंत कुजूर, सुमित कुजूर व जशवंत मिंज की विशेष भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जुआ जैसे अपराध सामाजिक विकृति को जन्म देते हैं। जशपुर पुलिस इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है और ऐसे फड़ चलाने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।”

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें