कांसाबेल–महादेवदंड में युवा जोश का सैलाब: भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का ऐतिहासिक स्वागत*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*कांसाबेल–महादेवदंड में युवा जोश का सैलाब: भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव का ऐतिहासिक स्वागत*

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के प्रथम कांसाबेल एवं महादेवदंड आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। गाजे-बाजे, आतिशबाजी और नारों की गूंज के बीच युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पूरे क्षेत्र में ‘जय श्री राम’ और ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’ के नारों से माहौल उत्सवमय हो उठा।
मुख्य चौक-चौराहों पर विशाल पुष्पहारों से सुसज्जित मंच पर कार्यकर्ताओं ने अपने नए युवा नेतृत्व का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता तथा भाजयुमो जिला महामंत्री विकास राजा सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

*“यह स्वागत जशपुर की युवा शक्ति का सम्मान”- विजय आदित्य सिंह जूदेव*

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा, “आज आप सबका यह स्नेह और उत्साह मेरे लिए गर्व का विषय है। यह स्वागत मेरा नहीं, बल्कि जशपुर की उस युवा शक्ति का है जो अंत्योदय के संकल्प को सिद्ध करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए पद नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश और देश में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर नरेन्द्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं और विष्णु देव साय के सुशासन के संदेश को जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को जिलाध्यक्ष समझे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए। “हमारी एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जय हिंद, जय छत्तीसगढ़!” — उनके इस उद्बोधन पर उपस्थित युवाओं ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

*वरिष्ठ नेताओं ने जताया विश्वास*

पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि विजय आदित्य सिंह जूदेव के नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। युवाओं की ऊर्जा ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। वहीं जिला महामंत्री विकास राजा सोनी ने सफल आयोजन के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि जिले का युवा वर्ग विकास और राष्ट्रवाद की राह पर चलने को तत्पर है।
कार्यक्रम में धर्मपाल अग्रवाल, सुदाम पंडा, घनश्याम अग्रवाल, अमित जिंदल, समरजीत चाँद, आलोक सारथी, गणेश जैन, नवीन जिंदल सहित भाजयुमो पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विजय आदित्य सिंह जूदेव को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*