विकसीत भारत का आधार है राज्य सरकार का बजट: गोमती साय* *विधायक ने की राज्य सरकार के बजट पर चर्चा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*विकसीत भारत का आधार है राज्य सरकार का बजट: गोमती साय*

*विधायक ने की राज्य सरकार के बजट पर चर्चा*


जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में वित्त मंत्री ओपी चैधरी द्वारा प्रस्तुत किये गए बजट में गरीब,मध्यम वर्ग,महिला,युवा सभी वर्गो के हितों का ख्याल रखा गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसीत भारत के परिकल्पना को सकार करने वाला है। उक्त बातें पत्थलगांव की विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कही। वे जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रही थी। इस पत्रकारवार्ता में जशपुर की विधायक रायमुनि भगत और पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय भी उपस्थित। गोमती साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा को विकास की मुख्यधारा में लाना साय सरकार की प्राथमिकता है। इसकी झलक बजट में दिखाई दे रही है। उन्होनें कहा कि बजट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ा कर 70 कर दिया है। इस राशि से सरगुजा संभाग के अधोसंरचना के विकास में सहायता मिलेगी। उन्होनें कहा कि सरगुजा संभाग में औद्योगिक विकास के लिए 200 करोड़ से औद्योगिक पार्क की स्थापना का प्राविधान गेम चेंजर साबित होगा। इससे संभाग में विकास और रोजगार के नए अवसर मिलेगा। जशपुर में मेडिकल कालेज शुरू करने के लिए सेटअप की स्वीकृति दिये जाने से,आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा की समस्या बीते दिनों की बात हो जाएगी। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने ग्रामीण अंचल के लोगों को बडी राहत दी है। खेलों के विकास के लिए जशपुर में आचरी सेंटर का उपहार दिया गया है। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर का ऐतेहासिक विकास हो रहा है। बीते लगभग ढाई साल के दौरान हुए विकास कार्य अब जमीन में दिखने लगे हैं। उन्होनें कहा कि वित्त मंत्री ओपी चैधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट समावेशी बजट है। इसमें राज्य के चहुमुंखी विकास की कार्ययोजना रखी गई है। उन्होनें कहा कि युवा किसी भी देश और समाज के आधार होते हैं। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बजट में एआई ओैर स्टार्टअप को प्राथमिकता दी गई है। जिससे युवाओं में तकनीकि कौशलता का विकास हो सके और वे दुनिया के साथ कदम से कदम मिला कर चल सके। पत्रकारवार्ता में संतोष सिंह, फैजान सरवर खान, शरद चैरसिया, मुकेश सोनी, शारदा प्रधान, वेदप्रकाश भगत उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा –
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक गोमती साय ने कहा कि कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग जो पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अधूरा पड़ा हुआ है,वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने रिवाइज्ड टंेडर जारी कर दिया है। 10 मार्च को यह टेंडर खुलेगा और इसके बाद कार्यआदेश जारी किया जाएगा। उन्होनें हाल ही में उठे स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती और एलईडी टीवी खरीदी में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामला कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की शिकायत आने पर जांच व कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*