पर्दे के पीछे रहकर, दो पुलिसकर्मी कर रहे थे गांजा तस्करी* *खुलासा हुआ तो पहुंच गए जेल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*पर्दे के पीछे रहकर, दो पुलिसकर्मी कर रहे थे गांजा तस्करी*

*खुलासा हुआ तो पहुंच गए जेल*

सुना था कि “जब बाग का दुश्मन माली हो, तो अहले चमन का क्या होगा” एक ऎसा ही मामला सामने आया है। जशपुर जिले के तपकरा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मी गांजे में संलिप्त मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
जशपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी, कि दिनांक 28/02/26 को मुखबिर सुचना मिली कि रवि विश्वकर्मा नामक व्यक्ति विवकानंद कॉलोनी जशपुर में किराया में रहता है जो अपने घर में भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा है की सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली की टीम के द्वारा रेड की कारवाई किया गया,जहां एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा प्राप्त हुआ, रवि विश्वकर्मा से पूछने पर गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसा देने के एवज में अपने घर में रखना बताया, कि थाना जशपुर में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 20 (B) एनडीपीएस एक्ट कायम कर प्रकरण में आरोपी रवि विश्वकर्मा और सुनील भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है कि आरोपी गोविंदा से पूछताछ में थाना तपकरा के आरक्षक क्रमांक 581 धीरेंद्र मधुकर पिता करताल सिंह उम्र 37 वर्ष तथा आरक्षक क्रमांक 392 अमित त्रिपाठी पिता स्वर्गीय राजदेव त्रिपाठी उम्र 35 वर्ष द्वारा गांजा तस्करी में मिलकर काम करना बताने पर आर 581 धीरेन्द्र मधुकर एवम आर. 392 अमित त्रिपाठी का गांजा तस्करी में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*