*गौ- वंश की पूजा करने से आती है सुख समृद्धि। सालिक साय* *टांगरगांव गोवर्धन पूजा में शामिल हुए और कहा…..।*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*गौ- वंश की पूजा करने से आती है सुख समृद्धि। सालिक साय*
*टांगरगांव गोवर्धन पूजा में शामिल हुए और कहा…..।*

फरसाबहार। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड अंतर्गत ग्राम टांगरगांव में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा बड़े धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य सालिक साय शामिल हुए। मुख्य अतिथि एवं उनके साथ आए अन्य अतिथियों का पूजा महोत्सव समिति के लोगों ने हरी कीर्तन करते हुए गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल तक हरी कीर्तन करते सैंकड़ों महिला, पुरुष, युवा अतिथियों के साथ चल रहे थे।


सालिक साय ने भाई दूज की बधाई देते कहा की हमारी संस्कृति में त्योहारों का अपना अलग महत्व है। हिंदू संस्कृति में सामाजिक समरसता बनी रहे। इसके लिए ऐसे उत्सव मनाए जाते है। सालिक साय ने सभी के साथ गोवंश की पूजा कर अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा में गौ-धन यानी गायों की पूजा करने से क्षेत्र में सुख समृद्धि आती है।इस मौके पर संयोजक तपेश्वर सिंह यादव, सुन्दर यादव, बलदेव यादव अध्यक्ष, शोभित यादव कार्यकारी अध्यक्ष, कृष्णा राम घणा, भोला प्रसाद धराई उपाध्यक्ष,मालू राम चौहान कोषाध्यक्ष, जीतेन्द्र नायक सह कोषाध्यक्ष, अनिल ठाकुर सचिव, जेवन्त यादव सह सचिव,सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें