*5 नवम्बर को रंजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन* *सांसद श्री चिन्तामणी महाराज होंगे मुख्य अतिथि*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*5 नवम्बर को रंजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन*
*सांसद श्री चिन्तामणी महाराज होंगे मुख्य अतिथि*

जशपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 के आयोजन को लेकर जशपुर में तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
एक दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन रंजीता स्टेडियम में 5 नवम्बर को शाम 5 बजे से शुरू होगा राज्योत्सव स्थल में मुख्य मंच से लेकर पूरे परिसर की साज-सज्जा का काम तेजी से कराया जा रहा है। शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग का प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाने की तैयारी में जुटे हैं।


राज्य स्थापना दिवस राज्योत्सव 2024 का उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद श्री चिन्तामणी महाराज के मुख्य आतिथ्य में होगा ।


राज्योत्सव में कलाकार रंगारंग और मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। 5 नवम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत संध्या 5 बजे से होगी। कार्यकम में राज्योत्सव के दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागों द्वारा राज्योत्सव स्थल पर भव्य एवं आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें