सुशासन सरकार की मानवीय संवेदनशीलता* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवारों को 32 लाख की दी गई आर्थिक सहायता* *मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की दी गई आर्थिक मदद*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*सुशासन सरकार की मानवीय संवेदनशीलता*

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवारों को 32 लाख की दी गई आर्थिक सहायता*

*मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की दी गई आर्थिक मदद*

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 32 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है। विदित हो कि इस हृदयविदारक घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई थी, जबकि 24 अन्य घायल हुए थे। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों की समुचित चिकित्सा सुविधा और आवश्यक मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
आज प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने जुरुडांड में घर-घर जाकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना और मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मुआवजा वितरण के दौरान श्री मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रभात सीदाम, जनपद उपाध्यक्ष श्री अरविंद गुप्ता, श्री हरिश आरीक, मंडल उपाध्यक्ष श्री बंधर यादव, तहसीलदार श्री महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा अन्य तहसील स्टाफ सहित सरपंच और ग्रामवासी मौजूद रहा।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*