बिजली चोर, गद्दी छोड़, ब्लॉक कांग्रेस का बिजली दरों के खिलाफ हल्ला बोल,राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन


कोतबा:- बढ़ती बिजली दरों और बिजली बिलों में हो रही मनमानी को लेकर कोतबा बागबहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कारगिल चौक से लेकर बिजली कार्यालय तक नारेबाजी करते पदयात्रा कर बिजली आफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर विद्युत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया गया है।“बिजली चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा बागबहार द्वारा विद्युत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया है।शनिवार दोपहर 1 बजे सभी क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारी नेतागण कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कारगिल चौक से कोतबा विद्युत कार्यलय तक आक्रोश रैली निकाली।जिसमें प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया गया। जहाँ बगबहार नायाब तहसीलदार करण सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा साथ ही विद्युत विभाग के जेई अरुण तिग्गा को ग्राम पंचायत खजरढाप के ट्रांसफार्मर में 2 फेस उड़ने से लो वोल्टेज की समस्या,ग्राम गोलियांगढ़ में खम्बा टूटने से हो रही समस्या,सहित कोतबा ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व हुए सर्वे के अनुसार विद्युतीकरण विस्तार को लेकर पृथक से ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही बढ़ते बिजली बिल कम करने की मांग रखी गई है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कोतबा बागबाहर के ब्लॉक अध्यक्ष पूनम पैंकरा ने किया। उन्होंने कहा कि आम जनता पर महंगी बिजली का बोझ डालकर सरकार जनता से विश्वासघात कर रही है। गरीब और मध्यम वर्ग पहले ही महंगाई से त्रस्त हैं, ऐसे में बिजली बिलों में लगातार वृद्धि असहनीय है। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रत्ना पैंकरा ने कहा, “बिजली कंपनी की नीतियां आम उपभोक्ता विरोधी हैं। बिलों में बढ़ोतरी, गलत मीटर रीडिंग और बिना सूचना कटौती जैसी समस्याओं से जनता परेशान है। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरी है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक जनता को राहत नहीं मिलती।”
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा “महंगी बिजली नहीं चलेगी”, “जनता से लूट बंद करो” नारेबाजी की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने बिजली दरों में कमी नहीं की, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। शहरी मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा राज्य सरकार ने हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि सरकार द्वारा किया जा रहा है। छ. ग की जनता को महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। सरकार के इस जन विरोधी निर्णय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के दिशा निर्देशन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोतबा बागबहार द्वारा विद्युत कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया गया है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोतबा बागबाहर के ब्लॉक अध्यक्ष पूनम पैंकरा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रत्ना पैंकरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष सुकृति सिंह सिदार, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र एक्का, पूर्व जनपद सदस्य प्रवीण शर्मा, कोतबा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरि यादव,शहरी मंडल अध्यक्ष सुमित शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, पार्षद आकाश मित्तल पार्षद अहिल्या केरकेट्टा, पार्षद उर्मिला तिर्की, जानकी यादव, ग्रामीण उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव पूर्व बीडीसी मुरली यादव, ब्लॉक कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव, सुरंगपानी मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र राजपूत,अमन शर्मा,हरिहर सिदार,मोहन सिदार,अर्जुन यादव,मनोज सिदार,घनश्याम सिदार, अरुण सिदार, मोती यादव,परमेश्वर यादव,संजय शर्मा, ललिता सिदार सहित क्षेत्र भर के कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट
कांग्रेस द्वारा पूर्व नियोजित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन व पुलिस अलर्ट नजर आए जैसे ही कांग्रेसी एकत्रित होने लगे वैसे ही नायब तहसील करण सिंह, कोतबा चौकी प्रभारी ब्रजेश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ मुश्तैदी से मोर्चा संभाले हुए थे।
प्रदर्शन के दौरान सड़क व कोतबा को ब्लॉक बनाने उठाई मांग
कोतबा बागबहार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन के दौरान कोतबा- बागबहार सड़क निर्माण की मांग उठाई। साथ ही तंज कसते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कोतबा को ब्लॉक बनाने की मांग उठाते हुए जमकर नारेबाजी करते नजर आए।युवा नेता व पार्षद आकाश अग्रवाल ने कहा कि मैं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को याद दिलाना चाहता हु की पूर्व में कोतबा में 93 दिनों की क्रमिक भूख हड़ताल को उनके अन्य नेताओं के द्वारा तोड़ कर कोतबा में ब्लॉक मुख्यालय का उद्घाटन किया गया था। लेकिन आज तक कोतबा ब्लॉक नही बना है। अभी डबल इंजन की सरकार है। उन्हें कोतबा को ब्लॉक बनाना चाहिए।










