*शिक्षण उत्सव पर उत्कृष्ट कार्य करने पर फरसाबहार बीईओ दुर्गेश देवांगन एवं बीआरसी देवेंद्र सिंह को किया गया सम्मानित*

जशपुर। विनोबा एप फाउंडेशन एवं यशस्वी जशपुर के संयुक्त तत्वाधान में वृंदावन कंपलेक्स जशपुर में शिक्षक दिवस के पूर्व विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें जिले के सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया l उक्त कार्यक्रम में विकासखंड फरसाबहार से संकुल शैक्षिक समन्वयक में भागीरथी यादव एवं शिक्षिका श्रीमंती देवंती पैंकरा, नीलांबर दास श्रीमती राधा सिदार को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरुस्कृत किया गया l इसके साथ ही जिला स्तर पर विकासखंड फरसाबहार को विनोबा फाउंडेशन एवं यशस्वी जशपुर के निर्देशों का बेहतर रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु एवं इसके साथ ही सभी कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विकासखंड फरसाबहार के शिक्षा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दुर्गेश देवांगन एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक देवेंद्र सिंह को पुरुस्कृत किया गया l इसके साथ ही जिला कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किय जा रहे यशस्वी जशपुर के कार्यक्रम एवं विनोबा एप फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की गई एवं इसके साथ ही यह कार्यक्रम निरंतर चलने हेतु प्रेरित किये l साथ ही जो भी शिक्षक जिन्होंने इस प्रकार से उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, उनकी प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षकों को भी अपने विद्यालय में पूर्ण सिद्धांतों एवं कार्यों को बेहतर करने हेतु अपील की गई l
कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा सभी शिक्षकों एवं समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों 5 सितंबर शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दिये l










