फरसाबहार सरपंच संघ अध्यक्ष बने कुंवर साय पैंकरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फरसाबहार सरपंच संघ अध्यक्ष बने कुंवर साय पैंकरा


फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार जनपद पंचायत अंतर्गत 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों की एक बैठक कवंरधाम पमशाला में निवर्तमान सरपंच संघ फरसाबहार अध्यक्ष उत्तम सिदार के मुख्यातिथ्य एवं निवर्तमान सरपंच संघ फरसाबहार उपाध्यक्ष अरुण खलखो की अध्यक्षता में आयोजित कर सरपंच संघ का गठन किया गया।
नवनिर्वाचित सरपंचों द्वारा सर्वसम्मति से कुंवर साय को अध्यक्ष चुना गया। साथ ही सरपंच संघ के अन्य पदाधिकारी चुने गए। जिसमे उपाध्यक्ष सुश्री नवीना पैंकरा, श्रीमती सुनीता पैंकरा, श्रीमती नीलिमा खलखो, नवल राम भगत, सचिव संजय भगत, सहसचिव श्रीमती सविता जायसवाल, कोषाध्यक्ष यशदीप कुमार पैंकरा, उपकोषाध्यक्ष श्रीमती विभूति पैंकरा, महामंत्री बालक साय, उपमहामंत्री श्रीमती अनुज कुमारी, संगठन मंत्री दिलेश्वर प्रधान, पदमन साय, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कमला बखला, श्रीमती कुसुम कांता टोप्पो, संगठन सचिव संजय निकुंज, श्रीमती हरावती सिदार, प्रवक्ता श्रीमती नीलम भगत, श्रीमती गीता भगत, मीडिया प्रभारी शिव चरण राम, शिव शंकर सिंह, श्रीमती ज्योति बेक एवं संदीप मिंज चुने गए।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें