नागलोक क्षेत्र की महिला सरपंच की दिनदहाड़े गला रेत कर दी गई हत्या।

जशपुर। नागलोक क्षेत्र में दिलदहला वाली घटना घटित हुई। जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत तुमला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगादरहा के पूर्व सरपंच एवं सरपंच संघ फरसाबहार के अध्यक्ष उत्तम सिदार की पत्नी और वर्तमान सरपंच श्रीमती प्रभावती सिदार को अज्ञात हमलावरों ने आंगन में नहाते वक्त धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर गला रेंत कर निर्मम हत्या कर देने का मामला सामने आया हैं।
घटना आज दोपहर लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद हमलावर वहाँ से भाग निकले इस दौरान घर पर कोई नहीं था जिस समय यह घटना घटी उत्तम सिदार के भतीजे ने बताया कि वे घटना के बाद कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत होने की पुष्टि की है।

दिन दहाड़े इस तरह घटना से क्षेत्र भर में सनसनी फैल गई है। वही मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके में पहुँच जाँच क़र रही है। इन दिनों क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।











