*फरसाबहार में भव्य नाटक प्रतियोगिता आयोजन 18 अक्टूबर दिन रविवार को, जनपद पंचायत मैदान में*
*प्रथम पुरस्कार ₹45,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹31000 नकद*

फरसाबहार। नवरात्रि के पावन अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, फरसाबहार द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को भव्य रंगारंग नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम जनपद मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पंडाल के पास में रात 8 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में क्षेत्र के नाटक मंडली के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले नाटक मंडली को ₹45,000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹31000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा । प्रतियोगिता प्रवेश में शुल्क ₹501 रहेगा।
आयोजकों का उद्देश्य विलुप्त होती स्थानीय लोक सांस्कतिक विरासत की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देना है। समिति ने क्षेत्र के आम नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर नाटक मंडली के कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
कार्यक्रम का आयोजन 18 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को रात 8 बजे से सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति पंडाल के पास जनपद पंचायत मैदान में होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी और पंजीयन के लिए सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।










