*पत्थलगांव में गरबा महोत्सव में शामिल हुईं विधायक गोमती साय*






पत्थलगांव। पत्थलगांव मैरिज गार्डन में ‘द राइज ऑफ पत्थलगांव’ द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2026 में पत्थलगांव विधायक, उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण एवं गुजरात सह-प्रभारी गोमती साय शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने माँ अम्बे की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं नगरवासी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने आयोजन स्थल का माहौल भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया।
विधायक गोमती साय ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पर्व है, जो समाज में एकता, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने ‘द राइज ऑफ पत्थलगांव’ की पूरी टीम को गरबा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही समाज के लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल, महामंत्री नरेश यादव, सुनील गर्ग, एल्डरमैन अवधेश गुप्ता, मनोज नारंगे, महेश गुप्ता सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।










