*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंझियाडीह को मिला MBBS डॉक्टर*
*भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डॉक्टर का भव्य स्वागत*
*मुख्यमंत्री का जताया आभार*

फरसाबहार। जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गंझियाडीह में नवपदस्थ MBBS डॉक्टर के पदभार ग्रहण करने पर पंडरीपानी–फरसाबहार भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में MBBS डॉक्टर की पदस्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अब सामान्य उपचार के लिए दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी तथा मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ कर रही है। PHC गंझियाडीह में MBBS डॉक्टर यशदीप सिदार की नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है, जिससे हजारों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।










