प्रदेश की एक मात्र चर्चित नगर पंचायत में भाग्य भी कांग्रेस के साथ, लकी ड्रा से आया कांग्रेस के पक्ष में उपाध्यक्ष पद। 15 पार्षद, एक अध्यक्ष का मत, कुल 16 मत, 8 कांग्रेस को तो 8 भाजपा को।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रदेश की एक मात्र चर्चित नगर पंचायत में भाग्य भी कांग्रेस के साथ, लकी ड्रा से आया कांग्रेस के पक्ष में उपाध्यक्ष पद।
15 पार्षद, एक अध्यक्ष का मत, कुल 16 मत, 8 कांग्रेस को तो 8 भाजपा को।

कुनकुरी। प्रदेश भर में एक मात्र चर्चित नगर पंचायत कुनकुरी में उपाध्यक्ष पद का फैसला भी भाग्य के बदौलत हुआ और उसमें भी कांग्रेस की जीत हुई।


कुनकुरी नगर पंचायत कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में है जहां के विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के मुख्यमंत्री है। यंहा के नगर पंचायत चुनाव में कुनकुरी की जनता ने कांग्रेस के प्रत्याशी विनयशील गुप्ता को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड पार्षद के पद है। जिनमे 8 पर भाजपा के पार्षद विजय रहे और 7 पर कांग्रेस के पार्षदों की जीत हुई। इस प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के पास 8 मत और कांग्रेस के पास अध्यक्ष सहित 8 मत हुए। उपाध्यक्ष पद पर वोटिंग होने पर दोनों दलों को 8 – 8 मत मिले। दोनों दल बराबरी में रहने के कारण, लकी ड्रा से ( पर्ची निकल कर ) फैसला हुआ और जीत की पर्ची कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक केरकेट्टा के निकल गई। भाग्य कांग्रेस के पक्ष रहा। ऐसे में प्रदेश में सबसे ज्यादा चर्चित नगर पंचायत कुनकुरी में जनादेश से कांग्रेस के विनयशील गुप्ता अध्यक्ष एवं भाग्य के फैसले से दीपक केरकेट्टा उपाध्यक्ष चुने गए।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें