तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पूर्व पदस्थापना आदेश में आंशिक संशोधन।

जशपुर। कार्यालय कलेक्टर जशपुर के आदेश से तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों की पूर्व में पदस्थापना की गई थी, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिला जशपुर में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को आगामी आदेश तक निम्नानुसार पदस्थ किया जाता है। सुनील अग्रवाल तहसीलदार तहसीलदार फरसाबहार से तहसीलदार सन्ना, करण राठिया नायब तहसीलदार सन्ना से नायब तहसीलदार बागबहार, सुशील कुमार सेन नायब तहसीलदार फरसाबहार से प्रभारी तहसीलदार फरसाबहार, तोष कुमार सिंह प्रभारी तहसीलदार सन्ना से नायब तहसीलदार सन्ना बनाये गए।










