जशपुर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बने कुंवर साय पैंकरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर जिला सरपंच संघ के  जिलाध्यक्ष बने कुंवर साय पैंकरा

फरसाबहार। जशपुर जिला सरपंच संघ की आवश्यक बैठक कुनकुरी जनपद पंचायत के सभाकक्ष मे सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप मिंज, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष रोहित खलखो एवं अरुण खलखो के नेतृत्व मे जशपुर जिला सरपंच संघ का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जामटोली सरपंच कुंवर साय पैंकरा को जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष वाल्टर कुजूर, रोशन सनमानी, श्रीमती लुशी ग्रेस मिंज, श्रीमती रजनी भगत, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्रीमती कल्पना लकड़ा, कु नवीना पैंकरा, जिला सचिव श्रीमती सुनीता पैंकरा, सह सचिव ओमप्रकाश पैंकरा, संयोजक मनोज भगत, सलाहकार श्रीमती नीलम भगत श्रीमती निराली टोप्पो, अर्जुन लकड़ा, नगेन्द्र भगत, कोषाध्यक्ष प्रवीण बड़ा, श्रीमती अंज लीना टोप्पो चुने गए। साथ ही तय किया गया कि बाकी बचे पदों पर आगामी बैठक मे विस्तार किया जायेगा। कुंवर साय पैंकरा को सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर नागलोक फरसाबहार मे ख़ुशी का लहर दौड़ गई।
कुंवर साय पैंकरा की सफलता के पीछे ग्राम पंचायत जाम टोली के मतदाता भाई बहनो का अमूल्य योगदान है सन, 2020 के पंचायत चुनाव मे इनकी पत्नी श्रीमती सुरंती पैंकरा सरपंच के पद पर चुने गए तथा उसी समय से कुंवर साय पैंकरा सरपंच प्रतिनिधि के रूप मे फरसाबहार के सरपंच साथियो के साथ मिलकर कार्य कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्त्ता के रूप मे क्षेत्र मे लगातार सक्रिय भूमिका मे रहे तथा विधानसभा चुनाव 2023 मे भी फरसाबहार पंडरीपानी मंडल मे घूम घूम कर प्रचार प्रसार किया तथा कुंवर साय पैंकरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करीबी भी है। सरपंच पद का चुनाव जितने के बाद जनपद पंचायत सरपंच संघ फरसाबहार के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, इनकी संघ के प्रति सक्रिय भूमिका को देखते हुए जशपुर जिला सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष बनाये गए।
जिलाध्यक्ष बनाये जाने के बाद कुंवर साय पैंकरा ने सरपंच संघ जशपुर के 444 ग्राम पंचायत के सरपंच साथियो, ब्लॉक एवं जिला की समस्यायों का निराकरण करने का भरोसा दिलाया तथा एक छोटे गाँव जामटोली के सरपंच को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर सभी सरपंच साथियो समर्थकों को हृदय से धन्यवाद दिया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें