*कोल्हेनझरिया में दो नए ट्रांसफार्मर लगाने से ग्रामीणों में खुशी*
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे ग्रामीणों ने दिया था आवेदन पत्र*
*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ग्रामीणों ने दिया धन्यवाद*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के भाजपा कार्यकर्तायों एवं ग्रामीणों मे ख़ुशी की लहर है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया मे दिए गए आवेदन मे ग्राम पंचायत कोल्हेन झरिया मे लो वोल्टेज की समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया मे कुल पांच ट्रांसफार्मर की मांग की गईं थी जिसमे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेनझरिया मे लो वोल्टेज की सबसे ज्यादा समस्या थी जिसमे ट्रांसफार्मर नहीं रहने से दवाई खराब हो जा रही थी एवं ग्राम कोल्हेनझरिया के आश्रित मोहल्ला सायपुरडीह भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी लेकिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय मे आवेदन देने के बाद नया ट्रांसफार्मर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोल्हेनझरिया एवं सायपुरडीह मे नया ट्रांसफार्मर लग जाने तथा बहुत जल्द ग्राम दलेशर के लालगोड़ा, राघरा पारा, कोरवा पारा (खेल मैदान) कोल्हेनझरिया मे लगने वाला है। वर्तमान मे दो नया ट्रांसफार्मर लग गया एवं बहुत जल्द तीन मोहल्ला मे ट्रांसफार्मर लगने वाला है। ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया को कुल 5 ट्रांसफार्मर की सौगात मिलने वाला है। इसके लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रमुख मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता एवं भजन साय को हृदय से धन्यवाद दिया। ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के भाजपा कार्यकर्त्ता श्रीमती सुनीति भोय ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के 18 महीने के कार्यकाल में कोल्हेनझरिया के लिए विकास के नए युग की शुरुवात हुआ तथा मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने वालो मे जिला मंत्री भाजपा जशपुर श्रीमती सुनीति भोय, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ जशपुर कुंवर साय पैंकरा, मंडल मंत्री पंडरीपानी हरदेव प्रसाद यादव, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंडरीपानी कृष्ण गोपाल यादव, मंडल महामंत्री भाजयुमो पंडरीपानी कमल यादव, मीडिया प्रभारी भाजयुमो पंडरीपानी मनोज रात्रे , मुनेश्वर यादव, केश्वर यादव, नान्हि राम, जगदेव यादव, संतोष यादव, जयनंदन साय, लखेश्वर पूरी, दुबराज पूरी, बैदों साय, कैलाश भोय, संजय गुप्ता, धनेश्वर साहू, जगदेव प्रसाद, अशोक यादव, मनमोहन साय, गोला राम, नंदलाल राम सहित सभी भाजपा कार्यकर्त्ता रहे। ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया मे 5 ट्रांसफरमर की सौगात मिल जाने पर ग्राम पंचायत में लो वोल्टेज की समस्याओ से मुक्ति मिल जायेगी।










