छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया। विभिन्न पदों पर पदोन्नति की मांग का दिया आवेदन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया।
विभिन्न पदों पर पदोन्नति की मांग का दिया आवेदन।

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता को फेडरेशन की ओर से आवेदन दिया गया जिसमें सरगुजा संभाग में उच्च वर्ग शिक्षक की पद्दोन्नति एव सरगुजा संभाग में प्राथमिक विद्यालय में पद्दोन्नति की मांग रखा गया तथा ब्याख्याता / नियमित/ एल बी संवर्ग एव प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य पद में पद्दोन्नति एव उच्च वर्ग शिक्षक संवर्ग एव प्रधान पाठक प्राथमिक विद्यालय का ब्याख्याता में पद्दोन्नति हेतु मांग किया गया। एवं बताया कि 5 वर्ष से प्राचार्य एव ब्याख्याता के पद पर प्रमोशन के लिए प्रयास करने पर भी उन्हें सफलता नही मिली। फेडरेशन मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता से आग्रह किया है कि शिक्षा सचिव एव डीपीआई से बात करके एव कैम्प कार्यालय से पत्र जारी कर कार्यवाही करवाए। तब तत्काल ही मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता ने शिक्षा सचिव, डीपीआई एव सयुंक्त संचालक सरगुजा को कार्यवाही के लिए दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में आवेदन देने के बाद फेडरेशन के पदाधिकारियों में भरोसा एव विश्वास बढ़ा है। प्रतिनिधि मंडल में टिकेश्वर भोय प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती रीता भगत प्रदेश महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र खुटिया, जिला महामंत्री रवि किरण डनसेना, बासुन राम ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार, नरेश कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुनकुरी, भरत यादव ब्लॉक अध्यक्ष बगीचा, पुरन्दर यादव कांसाबेल ब्लॉक उपाध्यक्ष, भुनेश्वर यादव कांसाबेल ब्लॉक सचिव गुलसागर पैंकरा, ब्लॉक सचिव फरसाबहार खुशानंद पैंकरा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष फरसाबहार भजन प्रसाद साय, पत्थलगांव महिला प्रकोष्ठ संतोषी डनसेना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें