आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सरपंच की मौत, सरपंच की पत्नी गंभीर रूप से झुलसी।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सरपंच की मौत,
सरपंच की पत्नी गंभीर रूप से झुलसी।

*विधायक रायमुनि भगत पहुची मृतक सरपंच के घर, परिवार को बांधी ढांढस, एंव दी 25 हजार रुपए*

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत रौनी के सरपंच रामवृक्ष राम की गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ जंगल में मवेशियों को चराते समय यह दुर्घटना घटी जिसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
घटना उस समय हुई जब सरपंच रामवृक्ष और उनकी पत्नी सुबह के समय गांव के पास के जंगल में अपने बैल चराने गए थे। अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश के साथ गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस शक्तिशाली बिजली की चपेट में आने से सरपंच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह से झुलस गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत ही आवश्यक जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी पाकर तत्काल पीड़ित परिवार से मिलने जशपुर विधायक उनके घर पहुंची और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुवे हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता हेतु 25 हजार रुपए सहयोग करते हुवे मृतक के आत्मा की शांति का कामना किया।
*घायलों को देखने पहुंची अस्पताल*
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घायल हुवे लोगों को देखने जशपुर विधायक यहां के अस्पताल पहुंची और घायलों का हाल जान उनके जल्द स्वस्थ होने का कामना किया।इस दौरान इलाज में जुटे चिकित्सकों से बेहतर इलाज करने निर्देशित करते हुवे परिजनों को हिम्मत भी बंधाया और कहा कि वह हर संभव मदद के लिए हमेशा खड़ी है।
Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें