LIVE: PM मोदी के आवास पर बैठक शुरू, नई कैबिनेट के मंत्रियों की लिस्ट हो रही है फाइनल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

nda meeting live- India TV Hindi

Image Source : FILE PHOTO
पीएम मोदी के आवास पर बैठक शुरू

लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब नई सरकार बनाने के प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा पाने वाली एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इससे पहले पीएम मोदी के साथ नई कैबिनेट के लिए किस पार्टी से कौन सा सांसद मंत्री पद की शपथ लेगा, इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी के आवास पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जदयू नेता भी बैठक कर रहे हैं जिसमें किसे मंत्री बनाया जाएगा इसपर मंथन हो रहा है। 

जानें पल-पल के अपडेट्स

शिवसेना शिंदे गुट के नेता प्रवक्ता और नवनिर्वाचित सांसद नरेश महस्के ने कहा, शिवसेना को जो भी मन्त्री पद मिले लेकिन श्रीकान्त शिंदे को मंत्री बनाना चाहिए यह मेरी मांग है।

बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, एक ठाकुर नाम के मंत्री बनने की चर्चा तो है लेकिन मुझे लगता है वो ठाकुर मैं नहीं हूं। उम्मीद है जेडीयू का सबकुछ बेहतर होगा।

सीएम शिंदे ने ऑफ कैमरा कहा है कि मंत्रिमंडल में किसे स्थान देना है इसका फ़ैसला मेरिट के आधार पर होगा।

Latest India News

Source link

Author:

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*