
पीएम मोदी के आवास पर बैठक शुरू
लोकसभा चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब नई सरकार बनाने के प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बहुमत का आंकड़ा पाने वाली एनडीए गठबंधन सरकार बनाने जा रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह रविवार को शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा। इससे पहले पीएम मोदी के साथ नई कैबिनेट के लिए किस पार्टी से कौन सा सांसद मंत्री पद की शपथ लेगा, इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी के आवास पर बैठक शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही जदयू नेता भी बैठक कर रहे हैं जिसमें किसे मंत्री बनाया जाएगा इसपर मंथन हो रहा है।
जानें पल-पल के अपडेट्स
शिवसेना शिंदे गुट के नेता प्रवक्ता और नवनिर्वाचित सांसद नरेश महस्के ने कहा, शिवसेना को जो भी मन्त्री पद मिले लेकिन श्रीकान्त शिंदे को मंत्री बनाना चाहिए यह मेरी मांग है।
बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा, एक ठाकुर नाम के मंत्री बनने की चर्चा तो है लेकिन मुझे लगता है वो ठाकुर मैं नहीं हूं। उम्मीद है जेडीयू का सबकुछ बेहतर होगा।
सीएम शिंदे ने ऑफ कैमरा कहा है कि मंत्रिमंडल में किसे स्थान देना है इसका फ़ैसला मेरिट के आधार पर होगा।










