विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत, कार्यक्रम अध्यक्ष जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिन्हा, विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत फरसाबहार उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या सिंह, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ तपकरा रामनिवास गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी पंडरीपानी देवशरण साय, जनपद पंचायत सदस्य फरसाबहार दयानिधि मानिक, सरपंच ग्राम पंचायत फरसाबहार श्रीमती नीलिमा खलखो, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंडरीपानी गजानन चक्रेश, भाजपा मंडल पंडरीपानी महामंत्री घनश्याम यादव, भाजपा मंडल पंडरीपानी महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री देव कुमार साय, अध्यक्ष एस टी मोर्चा भाजपा मंडल पंडरीपानी बलराम मकरा, कार्यक्रम संयोजक विकासखंड शिक्षा अधिकारी फरसाबहार सी आर भगत, नोडल अधिकारी हेमंत कुमार निकुंज, सहायक नोडल अधिकारी सीएससी फरसाबहार रामनिवास नायक, सीएससी बनगांव देवनारायन सिंह के साथ विकासखंड के समस्त सीएससी, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि वेदप्रकाश भगत ने उपस्थित बच्चों को सेवा संकल्प अभियान की जानकारी विस्तार से बताते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से प्रारम्भ हुआ है जो कि 17 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इस दौरान विकसित भारत के सपने का साकार होने की प्रगति दिखाई जा रही है।
प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य आयोजित भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय खंड से भाषण प्रतियोगिता में संकुल केंद्र सिंगीबहार, डीपा टोली स्कूल से समीर चौहान प्रथम, संकुल केंद्र तपकरा जबला मिशन से दिव्य हेडा द्वितीय एवं संकुल केंद्र अवीरा प्राथमिक विद्यालय अबीरा से कुमारी यामिनी चौहान तृतीय स्थान प्राप्त की। चित्रकला प्रतियोगिता में संकुल केंद्र कोरंगामाल प्राथमिक शाला जुनवाईन से कुमारी प्रिया यादव प्रथम, संकुल केंद्र बनगांव प्राथमिक शाला टोगरी टोली से कुमारी निहारिका चौहान द्वितीय, संकुल केंद्र कन्दईबाहर प्राथमिक कन्दईबाहर से कुमारी आराधना चौहान तृतीय स्थान प्राप्त की। माध्यमिक विद्यालय खंड भाषण प्रतियोगिता में संकुल केंद्र गंझियाडीह माध्यमिक शाला गंझियाडीह से कुमारी आकांक्षा बेहरा प्रथम, संकुल केंद्र तपकरा जबला मिशन से कुमारी लवण्या द्वितीय , संकुल केंद्र बाबूसाजबहार माध्यमिक शाला बाबूसाजबहार कुमारी अर्चना लकड़ा तृतीय स्थान प्राप्त की। माध्यमिक विद्यालय खंड चित्रकला प्रतियोगिता में संकुल केंद्र धौंरासांड माध्यमिक शाला धौंरासांड से कुमारी दुर्गा मिश्रा प्रथम, संकुल केंद्र डुमरिया माध्यमिक शाला डोंगादरहा से कुमारी सरिता यादव द्वितीय, संकुल केंद्र गंझियाडीह जीनियस पब्लिक स्कूल गंझियाडीह से कुमारी ज्योति पैंकरा तृतीय स्थान प्राप्त की। हायर सेकेंडरी स्कूल भाषण प्रतियोगिता में एकलव्य आवासीय विद्यालय फरसाबहार से कुमारी अंशल कुजूर प्रथम जोरंडाझरिया हायर सेकेंडरी स्कूल से रूपेश प्रधान द्वितीय, ज्ञानोदय स्कूल तपकरा से समर गुप्ता तृतीया स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता हायर सेकेंडरी स्तर में हायर सेकेंडरी स्कूल लावाकेरा से बसंत सिंह प्रथम हायर सेकेंडरी स्कूल कन्दईबाहर से खुशी चौहान द्वितीय, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरसाबहार से साहिल नायक तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें