आदिवासी अंचल से उभरती प्रतिभा* *पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए गुलशन केरकेट्टा, क्षेत्र में हर्ष का माहौल*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*आदिवासी अंचल से उभरती प्रतिभा*

*पीएचडी की उपाधि से सम्मानित हुए गुलशन केरकेट्टा, क्षेत्र में हर्ष का माहौल*


श्री अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छ०ग०) ने जशपुर जिले के ग्राम कटंगजोर निवासी गुलशन केरकेट्टा को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।

गुलशन ने “जशपुर जिले की चाय उत्पादन की वर्तमान स्थिति एवं भावी संभावनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। यह शोध कार्य उन्होंने पी.एन.एस. महाविद्यालय, बिलासपुर के प्राचार्य डॉ. एस. के. शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न किया।

उनके पिता श्री निकोदिम केरकेट्टा एक कृषक हैं। साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

वर्तमान में डाॅ० गुलशन केरकेट्टा शासकीय महाविद्यालय रामचन्द्रपुर, जिला बलरामपुर में सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य) के पद पर कार्यरत हैं।
अपनी इस सफलता पर डॉ. गुलशन ने अपने माता-पिता, मार्गदर्शक डॉ. एस. के. शर्मा तथा सभी शुभचिंतकों—डॉ. एस. के. कश्यप, डॉ. भूपेंद्र साहू एवं स्टाफ, डॉ. सरिता भगत, राकेश कुमार एक्का, रोहित बड़ाइक, संजीव एक्का, श्यामनारायण राजपूत, श्रीमती संगीता भगत (रोपणी), अजय भगत, रोशलीन कुजूर, आलम केरकेट्टा, रोशन केरकेट्टा, रेणुका, अनमोल केरकेट्टा, आकाश खलखो, सिलास मिंज, अशोक तिर्की, विवेक रंजन तिर्की, जयेश लकड़ा एवं सपरिवार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं आम नागरिकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*