फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम* *खरसोता से बिछीटोली होते हुए कई गांवों की ओर भागने की आशंका, पुलिस ने जारी की अपील*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*फरार दो आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम*

*खरसोता से बिछीटोली होते हुए कई गांवों की ओर भागने की आशंका, पुलिस ने जारी की अपील*

जशपुरनगर :- अपराध करने के बाद फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में जशपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी खरसोता से होते हुए शाम लगभग 5:15 बजे बिछीटोली पहुंचे थे, जिसके बाद उनके कटाबेल, भीमशिला, माधवा, डुमरी, हर्री और खउरा की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार आरोपियों में से एक की पहचान हाफ काला चड्डा और काला टी-शर्ट पहने हुए व्यक्ति के रूप में की गई है। उसके पैरों में चप्पल भी नहीं है। पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामीणों और आम नागरिकों से आरोपियों के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने की अपील की है।
आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले अथवा उनकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
संपर्क के लिए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—
एसएसपी : 9425254252
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक : 7354033066
डीएसपी : 8462939797
पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*