ठाकुरमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*ठाकुरमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुये विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय*

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अष्ट प्रहरी कार्यक्रम में विधायक गोमती साय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनन्द शर्मा सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*