13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी 55 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके पड़ोसी 55 वर्षीय व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

जशपुर जिले के थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की 13 वर्षीय मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक पीड़िता से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उसके पड़ोसी 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके विरुद्ध थाना दुलदुला में दुष्कर्म के लिए बी एन एस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
मामले में पीड़ित बालिका की बड़ी मां ने थाना दुलदुला में कल दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी पीड़ित नाबालिक भतीजी, जो कि प्रार्थिया के साथ ही रहती है व मानसिक रूप से कमजोर है। दिनांक 07.03.26 को जब प्रार्थिया बड़ी मां, मजदूरी करने कहीं अन्यत्र गई हुई थी, उसकी मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक भतीजी, घर में अकेली थी, जब शाम को प्रार्थिया अपने काम से वापस लौटी, तो पीड़ित नाबालिक बालिका ने अपनी बड़ी मां को बताया कि, उसके पड़ोस का आरोपी, जिसे पीड़ित प्रार्थिया, नाना कहकर संबोधित करती थी, पीड़ित नाबालिक बालिका को अपने घर के पास के गौशाला घर में ले गया व पीड़ित नाबालिक बालिका से दुष्कर्म किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थिया, जो कि पीड़ित नाबालिक बालिका की बड़ी मां है, की रिपोर्ट पर, तत्काल थाना दुलदुला में बी एन एस की धारा 64(1)65(1) व 4 पॉस्को एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित नाबालिक बालिका का मेडिकल, स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 55 वर्षीय आरोपी को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें