संवेदना फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

*संवेदना फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान*

जशपुरनगर में सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देते हुए संवेदना फाउंडेशन द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।
यह शिविर स्वर्गीय विश्व बंधु शर्मा की स्मृति में संवेदना फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व और इससे होने वाले लाभों के बारे में भी जागरूक किया गया।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए। शिविर में करीब 15 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के लिए अस्पताल के ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय पाठक, उपाध्यक्ष विनोद निकुंज, सुशील पाठक, शशि साहू, सीमा सिंह, शरद साहू, दीपक सिंह, किरण महतो, सीमा गुप्ता, आनंद जैन, अनुराधा चौरसिया, उर्मिला कुशवाहा, मोनू साहू, अनुराग यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Pathik Jan News
Author: Pathik Jan News

Advertisement Carousel

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कांसाबेल सीएचसी के लिए प्रदत्त एम्बुलेंस का किया लोकार्पण* *जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय द्वारा प्रदत्त एम्बुलेंस से मरीजों की आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं में होगी वृद्धि*