
फरसाबहार। रविदास समाज जन कल्याण सरगुजा संभाग के तत्वावधान मे जिला मुख्यालय रौतीया भवन जशपुर मे संभागीय अध्यक्ष शिव प्रसाद रवि, संभाग सचिव बीघना रवि, प्रदेश प्रवक्ता बी बी राम, संभागीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ महावीर भास्कर के नेतृत्व मे संत रविदास समाज के रविदास समाज जन कल्याण समिति का विस्तार किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष मुरारी रवि, जिला उपाध्यक्ष दामोदर रोहिदास, जिला सचिव गुरू राम भारद्वाज सहित अनेक पद पर संभाग अध्यक्ष शिव प्रसाद रवि एवं संभागीय टीम की उपस्थिति मे विस्तार किया गया। साथ ही फरसाबहार के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं संत रविदास समाज के युवा विग्रेड व समाज मे अच्छा पकड़ रखने वाले मनोज कुमार रात्रे को जिला संयोजक बनाये जाने पर संत रविदास समाज फरसाबहार, पथलगांव, कुनकुरी, बगीचा दुलदुला, जशपुर, मनोरा, कासाबेल सहित पुरे जिले मे ख़ुशी का माहौल है। मनोज कुमार रात्रे सोशल मीडिया मे सक्रिय रहते है तथा समाज सहित अन्य समाज के दिन दुखियो किसान मजदूर हर वर्ग की समस्याओ के लिए हमेशा सहयोग करते रहते तथा जनहित के मुद्दे के लिए हमेशा सक्रिय रहते है उसी लिए समाज ने भरोसा करते हुए रवि दास समाज जन कल्याण समिति जिला जशपुर का जिला संयोजक बनाया गया है जिसमे कोल्हेनझरिया सहित पुरे ब्लॉक एवं जिला मे हर्ष का माहौल है।










