सीएम कैम्प कार्यालय बगिया में कुल्हारबुड़ा के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्या के समाधान के लिए सौंपा आवेदन

फरसाबहार। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुल्हारबुड़ा सरपंच श्रीमती बनीता साय एवं मीडिया प्रभारी भाजयुमो मनोज कुमार रात्रे के नेतृत्व मे ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल कैंप कार्यालय बगिया मे ग्राम पंचायत कुल्हारबुड़ा की मूलभूत समस्या के बारे मे दो दर्जन से भी अधिक ग्रामीण एवं महिलाओ की उपस्थिति मे जिसमे प्रमुख मांग मे ग्राम कुल्हारबुड़ा के जहली पारा मे सामुदायिक भवन की मांग रखा गया जिसमे साठ परिवार से भी अधिक परिवार है सामाजिक भवन की विशेष आवश्यकता है तथा ग्राम कुल्हारबुड़ा के मोहन टोली नाला से ग्राम तेलाइन तक दुरी 3किलोमीटर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क मे जोड़ने का निवेदन किया एवं ग्राम तेलाइन से चिरईखार तक दुरी 5किलोमीटर को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मे जोड़ने का आग्रह किया तथा ग्राम पंचायत कुल्हारबुड़ा एवं तेलाइन के आश्रित मोहल्ले मे हाई मास्क लाइट एवं आवागमन सुविधा हेतु पुलिया निर्माण एवं बोरिंग की मांग को मुख्यमंत्री के निज सहायक आकाश गुप्ता एवं भजन साय की समक्ष रखा उनकी मूलभूत समस्या का निराकरण हो जाने पर ग्राम पंचायत कुल्हार बुड़ा मे विकास दिखने लगेगा। श्रीमती बनीता साय सरपंच कुल्हारबुड़ा ने मीडिया को बताया की हमारे ग्राम पंचायत कुल्हारबुड़ा की समस्या के लिए कैंप कार्यालय बगिया मे आवेदन देने के बाद उनकी सभी मांग धीरे धीरे पूरी होगी। कैंप कार्यालय बगिया मे मुख्यमंत्री के निज सहायक ने सभी मांगो को पूरा कराने का भरोसा दिलाया सभी प्रतिनिधि मंडल ने कैंप कार्यालय के सकारात्मक भरोसा दिलाये जाने पर सभी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनके निज सहायक एवं कैंप कार्यालय बगिया के समस्त स्टाप को ह्रदय से धन्यवाद दिया।










